भारत में इन दिनों रेलवे में नई क्रांति का दौर है। केंद्र सरकार के द्वारा आजकल हर राज्यों में वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी जा रही है। इसी कड़ी में ऐसी जानकारी सामने आई है कि बिहार को भी उसके पहले वंदे भारत ट्रेन की सौगात जल्द मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि बिहार में जल्द वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा और यह राजधानी पटना से चलते हुए कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी जिसके बाद दूरी कम होने के साथ-साथ ट्रेन में सफर करना आसान और आरामदायक हो जाएगा।
रांची से पटना के बीच रूट बनकर तैयार जल्द होगा परिचालन
बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से पटना स्टेशन के बीच किया जाना है। रांची से चलने के दौरान और पटना पहुंचने के क्रम में यह ट्रेन बिहार झारखंड के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी यह जिसके बाद वहां के लोग हैं वंदे भारत ट्रेन से सफर कर पाएंगे। ऐसी जानकारी निकलकर सामने आई है जिसके अनुसार इस ट्रेन के लिए नए रूट के तैयार हो जाने से रांची से बरकाकाना तक का घुमावदार सफर खत्म हो जाएगा। 63 किमी लंबी नई रेल लाइन तैयार होने से रांची से बरकाकाना तक की दूरी 46 किमी हो जाएगी। वही ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे की तरफ से मान्यता मिलने के बाद बिहार को जल्दी उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल जाएगी।
1259.4 7 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया रेल नेटवर्क, तैयारी में जुटा रेलवे
बताया जा रहा है बिहार झारखंड के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन के लिए स्पेशल रेल नेटवर्क का निर्माण किया जाना है इसके लिए रेलवे ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 1259.4 7 करोड़ की लागत से इस ने रेल नेटवर्क को तैयार किया जाएगा जिसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है। रांची-पटना रूट तैयार है। बरकाकाना-रांची नए रूट के साथ ही जारंगडीह से पतरातु तक 85 किमी रेल मार्ग का दोहरीकरण भी पूरा कर लिया है। इससे थर्मल पावर प्लांटों को कोल परिवहन के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्री ट्रेनों का परिचालन भी तेज गति से मुमकिन होगा। जिसके बाद बिहार के विकास की में नई रफ्तार आने की संभावना है।