अक्टूबर से बिहार के इन जिलों में शानदार रोपवे का निर्माण होगा शुरू जानिए

0
3403

जब भी टूरिस्ट प्लेस की बात आती है तो ग्रुप में एक अहम योगदान निभाता है खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में टूरिस्ट के लिए रोपवे बेहद ही रोमांचित और एक ट्रांसपोर्टेशन का जरिया भी होता है। इसी बीच अब बिहार के कई और जिलों में रोपवे का निर्माण किया जाना है। खबरों की मानें तो बिहार के कई जिलों में अक्टूबर से रोपवे का निर्माण शुरू किया जाएगा।

दरअसल बिहार के गया के दुर्गेश्वरी और ब्रह्मयोगी पहाड़ी पर 22 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण जल्द ही शुरू होगा क्योंकि इस रोपवे के निर्माण के लिए एजेंसी की खोज शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गया के दुर्गेश्वरी रोपवे की अनुमानित लागत 14.87 करोड रुपए होगी वही गया केवल ब्रह्मयोगी रोपवे की अनुमानित लागत 7.54 करोड़ रुपए होगी।

आपको बता दूं कि इन सभी रोपवे के निर्माण के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने टेंडर निकालकर एजेंसी से दोनों रोपवे के डिजाइन, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और संचालन से जुड़े काम के लिए निविदा आमंत्रित किया है। निविदा आमंत्रित का अंतिम तारीख 22 सितंबर तक रखा गया है। उधर विभाग के वरीय अधिकारियों की मानें तो अक्टूबर तक दुर्गेश्वरी और ब्रह्मयोगी पहाड़ी पर रोपवे निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

अगर इस रोपवे पर एक नजर डाले तो दुर्गेश्वरी पर्वत पर बनने वाले रोपवे में 2 सेक्शन होने वाले हैं पहला हिस्सा शुरू होकर होकर दुर्गेश्वरी माता मंदिर का तक जाएगा दूसरा हिस्सा की बात करें तो दूसरा हिस्सा दुर्गेश्वरी पहाड़ी के पास शुरू होकर यह दुर्गेश्वरी पहाड़ी स्तूप तक जाएगा।