पटना में गंगा नदी के बीच लीजिए इस खास रेस्टोरेंट में खाना खाने का मजा देखिए

0
193

बिहार की राजधानी पटना पवित्र पावन नदी गंगा नदी के किनारे बसी हुई है। इस शहर का अपना एक इतिहास है। यह बेहद पुराना और बेहद ऐतिहासिक शहर है। वैसे तो आप को पटना में कई सारी चीजें मिल जाएंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जो रेस्टोरेंट गंगा की चलती लहरों में आपको भोजन करने और इंजॉय करने का आनंद देगी। बता दें कि यह व्यवस्था अब तक केवल उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में थी लेकिन अब राजधानी पटना में भी एक ऐसा खास रेस्टोरेंट है जो कि गंगा के बीचो बीच चल कर अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

पटना के गांधी घाट पर स्थित है एमबी गंगा विहार रेस्टोरेंट, बीच नदी में ले सकते हैं खाने का आनंद

एमवी गंगा विहार जिसे फ्लोटिंग रेस्तरां या एमवी कौटिल्य के नाम से जाना जाता है , एक रेस्तरां है जो बिहार की राजधानी पटना के गांधी घाट में स्थित है। बताया जाता है कि बिहार सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस खास रेस्टोरेंट को 2009 मे शुरू किया था। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यह एक जहाज पर क्रूज़ के जैसे बनाया गया रेस्टोरेंट इसमें बैठकर आप गंगा के बीचो बीच अपने दोस्तों या परिवार के साथ खाने का आनंद ले सकते हैं।

इस रेस्टोरेंट में आपको इस तरह के पैकेज मिलेंगे। हालांकि शुरुआत में यह प्रयोग सफल नहीं रहा और कुछ तकनीकी खराबी के कारण साल 2017 में इसे बंद करना पड़ा लेकिन अब एक बार फिर पटना के लोगों के लिए इस रेस्टोरेंट को शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस रेस्टोरेंट में बुकिंग के लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ेगी। वहीं इस रेस्टोरेंट में खाना खा चुके लोगों ने अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए कहा कि इस रेस्टोरेंट में जाना पटना वासियों के लिए एक अलग तरह का एक्सपीरियंस ले कर आता है।

जानिए एमवी गंगा विहार रेस्टोरेंट की खासियत और इसका प्राइस

एमवी गंगा विहार 48 सीटों वाला वातानुकूलित रेस्तरां है जो गंगा नदी पर तैरता है। इसकी शुरुआत गांधी घाट से होती है।वही क्रूज को लगभग 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। जानकारी के अनुसार एमवी कौटिल्य विहार रेस्टोरेंट की बुकिंग आप हर संडे कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 100 रुपए का शुल्क देना होगा। यह सुविधा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहती है। एमवी कौटिल्य विहार बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने जहाज का सुंदरीकरण किया है। जहाज में नये डिजाइन का टिन लगाया गया है। साथ ही इसकी छत में डिजाइनर फॉल्स सीलिंग लगाई गई है। इसके साथ साथ इस रेस्टोरेंट में रंगीन लाइटिंग की व्यवस्था की गई है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।