पटना में इसी साल बन कर शुरू हो सकता है दुनिया का सबसे बड़ा बापू टावर

0
258

आपको बता दूँ की अभी बिहार में कई शानदार ईमारत है लेकिन अब बिहार की राजधानी पटना में आपको एक शानदार बापू टावर का निर्माण चल रहा है और इसी साल इस शानदार बापू टावर का निर्माण पूरा किया जा सकता है। आपको बता दूँ की इसका निर्माण होने के बाद यह बताया जा रहा है की यह दुनिया का सबसे बड़ा बापू टावर होगा। आप इस शानदार बापू टावर की लेकेसन और इसकी पूरी जानकारी कहते है तो आप निचे वीडियो में आप देख सकते है।

निचे देखिये बापू टावर के बारे में, वीडियो के माध्यम से bapu tower patna

बिहार जिसे महात्मा गांधी की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का गौरव प्राप्त है. वहां जल्द ही बापू टावर का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा. चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह की स्मृति में बन रहे 120 फीट ऊंचे बापू टावर का निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बापू टावर का डिजाइन देखा और निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बापू टावर के डिजाइन को सुंदर और आकर्षक बताया।

पटना के गर्दनीबाग स्टेडियम के पास बन रहा बापू टावर बापू के आदर्श की तरह ही ऊंचा होगा. इसे 120 फीट उंचा बनाया जा रहा है. महात्मा गांधी को समर्पित यह टावर और दूसरे टावर से बिलकुल अलग है. टावर में बापू के चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी स्मृतियों के दर्शन होंगे.