बिहार के पहले ग्रीनफील्ड 6 लेन हाईवे निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आई है। एजेंसी चयन शुरू हो रहा है। बनारस से शुरू हो रहे इस ग्रीनफील्ड 6 लेन हाईवे में 22 किलोमीटर उत्तर प्रदेश से गुजरने के बाद बिहार में 163 किलोमीटर हाईवे कुल 7 पैकेज में बन रहा है। इसमें सोन नदी पर पुल और कैमूर वन्यप्राणी अभयारण्य में टनल छोड़ बिहार में ग्रीनफील्ड 6 लेन हाईवे के बाकी हिस्से का टेंडर हो गया हैै। एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है। जमीन मिलने में ज्यादा बाधा नहीं आई तो दो महीने में जमीन पर निर्माण शुरू हो जाएगा।
बिहार में कई रोड हाई वे का निर्माण हो चूका है। इसी के साथ अब बिहार में जल्द ही ग्रीन फिल्ड रोड का निर्माण किया जायेगा। इसकी तैयारी पूरी तरह से हो चूका है और इसका निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा। खबरों के अनुसार बनारस से शुरू हो रहे इस ग्रीनफील्ड 6 लेन हाईवे में 22 किलोमीटर उत्तर प्रदेश से गुजरने के बाद बिहार में 163 किलोमीटर हाईवे कुल 7 पैकेज में बन रहा है।
आपको बता दूँ की टेंडर की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है। आपको इसका रुट भी आपको जान लेना चाहिए यह ग्रीन फील्ड हाई वे उत्तर प्रदेश के शुरू होकर यह सीधा बिहार होते हुए गुजरेगा। आपको बता दूँ की यह ग्रीन फिल्ड हाईवे बिहार के 4 जिलों कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया होक गुजरेगा।
इसके साथ साथ यह यह ग्रीन हाईवे बिहार के बाद झारखण्ड के 4 जिले चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जायेगा इसके बाद यह ग्रीन फिल्ड हाईवे सीधा पश्चिम बंगाल के 5 जिले पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम मेदनीपुर, हुगली और हावड़ा जिले में ये ग्रीनफील्ड 6 लेन हाईवे बनेगा। इस ग्रीनफील्ड 6 लेन हाईवे में 27 बड़े पुल और 8 रेलवे ओवरब्रिज बनने हैं।