राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में गर्मी का सितम दिखने लगा पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार

0
550

ठंड का मौसम जाते ही इसके साथ साथ अब होली भी खत्म हो चुकी है। होली खत्म होते ही अब बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मौसम अपना तेवर दिखाने लगा है। जहां पर अब बिहार में मौसम और भी गर्म होने लगा है, मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री दर्ज की गई।

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है, कि बांका बिहार का सबसे गर्म जिला रहा वहीं पटना में भी पारा चढ़ा हुआ दिखा। रविवार दोपहर 1 बजे तक पटना की अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज की गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा अपडेट में यह साफ तौर पर कहा गया है, कि अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

आपको यह भी बता दूँ कि राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों में मौसम काफी गर्म रहने का अनुमान है, इस दौरान राज्य में मौसम पूरी तरह से गर्म बना रहेगा। इसके साथ-साथ आसमान बिलकुल साफ़ रहेंगे इस दौरान न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं बिहार में सबसे न्यूनतम तापमान सहरसा में रिकॉर्ड किया गया बिहार का औसत तापमान की बात करें तो बिहार में औसत तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच दर्ज की गई।