ये हैं बिहार के सबसे धनवान शख्स, जिनका दूसरों देश तक फैला है बिजनेस, जानिए सबकुछ

0
375

यूं तो बिहार राजनीतिक शक्ति, अपनी ज्ञान और ऐतिहासिक संस्कृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बिहार के लोग हर क्षेत्र में सफलता के झंडा गाड़ रहे हैं। चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री हो, बिजनेस हो, प्रशासन हो या फिर नेतागिरी। आज की खबर में हम आपको बिहार के सबसे अमीर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जन्म बिहार में हुआ और उनकी गिनती रईसों के लिस्ट में होती है।

Bihar Top Richest Person: ये हैं बिहार के सबसे अमीर शख्स, जिनका देश से लेकर विदेश तक है बिजनेस का साम्राज्य, जानें इनका नेट वर्थ

बिहार के शीर्ष धनवान लोगों में शुमार हैं बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल। राजधानी पटना के मारवाड़ी परिवार में साल 1954 में जन्मे अनिल अग्रवाल अरबपति आदमी हैं जो वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के फाउंडर और अध्यक्ष हैं। जो Volcan इंवेस्टमेंट के जरिए वेदांता रिसोर्सेज को कंट्रोल करते हैं, जो बिजनेस में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ होल्डिंग कंपनी है। अनिल अग्रवाल की फैमिली के पास $4 बिलियन नेट वर्थ है। इंडियन रुपये में वे 3280 करोड़ रुपए के आसपास है।

Anil Agarwal: अरबपति उद्योगपति ने ऐसे मनाई मकर संक्रांति....कहा- ये मेरे लिए नए साल की शुरुआत - Vedanta chairman Anil Agarwal celebrate Makar Sankranti says I begin my 2023 form today tutc - AajTak

बिहार के अररिया में साल 1948 में जन्मे सुब्रत राय सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की। इनकी नेट वर्थ 1 मिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। सहारा इंडिया परिवार एक बहु-उद्योग बिजनेस है। इसका दफ्तर लखनऊ में है। समूह वित्त, बुनियादी ढांचा, ई-कॉमर्स, स्वास्थ्य देखभाल, आवास, जीवन बीमा आदि जैसे कई डोमेन को संचालित करता है। सुब्रत रॉय की शादी स्वप्ना रॉय से हुई। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं है।

एक समय 11 अरब डॉलर से भी ज्‍यादा थी सुब्रत राय 'सहारा' की संपत्‍ति, अब निवेशकों के 86,673 करोड़ पर फंसे विवादों में | Jansatta

संजय झा का जन्म वर्ष 1963 में हुआ था। उन्होंने लिवरपूल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीएस और स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी की पढ़ाई कंप्लीट की। संजय झा को साल 2011 में स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय ने डी.एससी की मानद उपाधि से नवाजा। वर्ष 2023 तक संजय झा की अनुमानित टोटल संपत्ति लगभग $3 मिलियन डॉलर है। संजय झा के क्वालकॉम इंक के सीओओ, ग्रुप प्रेसिडेंट क्यूसीटी और ईवीपी हैं। क्वालकॉम इंक के तकरीबन 25,112 शेयरों के संपत्ति हैं, जिनकी प्राइस 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा है।

नवीन अग्रवाल कोंकोला रिसोर्सेज पीएलसी में एक चेयरमैन और माल्को पावर कंपनी लिमिटेड में गैर-कार्यकारी चेयरमैन हैं। वे हिंदुस्तान जिंक, वेदांता लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड, स्टरलाइट टेलीलिंक लिमिटेड के निदेशक मंडल में हैं। उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से ग्रेजुएट की डिग्री पूरी की। उनके भाई नवीन वेदांता ग्रुप के मालिक हैं। वह वेदांता रिसोर्सेज़ के उपाध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो नवीन और उनके परिवार की कुल नेट वर्थ 11,043 करोड़ है।

Navin Agarwal (@NavinAgarwal_V) / Twitter

 

सम्प्रदा सिंह अल्केम लेबोरेटरीज के चेयरमैन और संस्थापक थे। इसका ऑपरेशन अमेरिका, यूरोप, एशिया प्रशांत, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका तक में है। संप्रदा सिंह का जन्म बिहार के जहानाबाद में 1925 हुआ था। उन्होंने वर्ष 1973 में Alkem Laboratories बनाई थी। उनके निधन के पश्चात अब उनकी फैमिली ये बिज़नेस चला रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 26,03,28,198 रुपये हैं।

बिहार के रहने वाले अल्केम लैबोरेटरीज के संस्थापक संप्रदा सिंह का निधन