अक्सर यूपी बिहार से जाने के लिए नदी होने की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही अभी देखा जाए तो गंगा नदी सहित बिहार के कई नदियों पर आने जाने के लिए शानदार ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है इसी बीच अब आपको यूपी बिहार के बीच एक और शानदार ब्रिज का निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
दरअसल आपको बता दूं कि बिहार के बगहा से पिपरासी प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने के लिए बहुत जल्द आपको गंडक नदी पर एक शानदार पुल का निर्माण किया जाएगा। दरअसल इसकी जानकारी देते हुए विधान पार्षद भीष्म साहनी ने बताते हुए कहा कि 30 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता व भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्री के पदाधिकारियों के साथ जिला के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
इस ब्रिज पर अगर एक नजर डाले तो या ब्रिज बगहा के डूमबलिया से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बेलबनिया तक इस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा इस जगह पर पुल निर्माण हो जाने से बगहा अनुमंडल से पिपरासी प्रखंड की दूरी महज आठ से 10 किलोमीटर ही रह जाएंगे आपको बता दूं कि इस ब्रिज के बनने से लोगों की जिंदगी पहले से और भी आसान हो गई, तस्वीर काल्पनिक।