भारत के चर्चित चेहरों से मिल रहे बिल गेट्स, चलाया महिंद्रा का ई-रिक्शा, आनंद महिंद्रा ने दिया खास इनविटेशन

0
101

विश्व के छठवें सबसे अमीर शख्स और माइक्रोसाफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने बीते दिन सोमवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर की। पोस्ट किए गए वीडियो में बिल गेट्स किशोर कुमार और मन्ना डे के क्लासिकल सॉन्ग ‘बाबू समझो इशारे’ के साथ महिंद्रा की ई-रिक्शा ट्रियो चलाते हुए दिख रहे हैं, जो जमकर वायरल हो रहा है।

Bill Gates Drove Mahindra E Rickshaw Treo Aanad Mahindra Reply On Bill Gates  While He Drove E Rickshaw Treo Check The Details Here | Bill Gates On E- Rickshaw: महिंद्रा के इस ई-रिक्शे

इस वीडियो में गेट्स महिंद्रा की इलेक्ट्रिक ऑटो को आसानी से चलाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का गाना ”बाबू समझो इशारे हौरन पुकारे पम पम पम” बज रहा है। इस वीडियो में ई-रिक्शा ट्रियो के खूबियों के बारे में बताया गया है।

Inspiring...' Says Billionaire Bill Gates After Riding Mahindra Electric  Rickshaw: WATCH | Electric Vehicles News | Zee News

बिल गेट्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इनोवेशन के लिए इंडिया का जुनून बेहद शानदार है। मैंने एक ई-रिक्शा चलाया जो 131 किलोमीटर तक यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सामर्थ्य है। महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों को परिवहन उद्योग के कार्बोनाइजेशन में भूमिका निभाते देखना काफी प्रेरणादायक है।

Mahindra Treo: बिल गेट्स ने चलाई महिंद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ी, फीचर्स हैं  कमाल | Bill Gates in Mahindra Treo Electric Rickshaw instagram viral video  in hindi | TV9 Bharatvarsh

 

इसके बाद महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट हैंडल से गेट्स के वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी”, गेट्स को ट्रायो चलाते हुए देखकर खूब प्रसन्नता हुई। अब आपके अगले ट्रिप का एजेंडा इलेक्ट्रिक तीन चक्कियां ड्रैग रेस होना चाहिए, जो बिल गेट्स, सचिन तेंदुलकर व मेरे मध्य होगा।

Mahindra Treo Electric Rickshaw Launched In India Know Details | Mahindra  Treo इलेक्ट्रिक रिक्षा महाराष्ट्रात लाँच, ५० पैशात १ किमीची रेंज, खरेदीवर  मिळेल ३७ हजारांची सूट ...

बता दें कि बिल गेट्स इन दिनों इंडिया दौरे पर आए और अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार अपडेट्स पोस्ट कर रहे हैं। गेट स्कोर बीते एक हफ्ते के अंदर भारत के सबसे चर्चित चेहरे रतन टाटा और आनंद महिंद्रा से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक अपनी भारत यात्रा के हिस्से के रूप में मिलते हुए देखा गया है। इससे पूर्व बिल गेट्स टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा और मौजूदा चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखर, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा से मुलाकात की थी।