जल्द ही आपको भागलपुर से रांची के बीच शानदार बस का परिचालन किया जाएगा। आपको बता दूं कि अभी राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों से शानदार बसों का परिचालन बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों के लिए किया जाता है। इसके साथ-साथ अब सरकार का यह परियोजना है कि बिहार से देश के कई राज्यों के लिए बसों का परिचालन शुरू किया जाए इसी बीच आप बिहार के भागलपुर से रांची के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
दरअसल बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर तिलकामांझी बस डिपो से बिहार के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से परमिट ले लिया है मंगलवार को रांची परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया अब जब ट्रांसपोर्ट ऑफ अथॉरिटी से परमिट के लिए बुलाया जाएगा तब यहां के कर्मी भेजे जाएंगे।
पथ निर्माण विभाग पथ परिवहन निगम ने भागलपुर से रांची बस परिचलन को लेकर किराया भी अब तय कर लिया गया है। किराया पर अगर एक नजर डालें तो आपको बता दूं कि भागलपुर से रांची जाने के लिए आपको 550 रुपए देने होंगे वहीं अगर आप भागलपुर से देवघर जाते हैं तो इसके लिए आपको 170 रुपए भाड़ा देने पड़ेंगे।
इसकी टाइमिंग की बात करें तो भागलपुर से यह बस रांची के लिए 7:45 पर रवाना होगी वही बस भागलपुर से यह बस देवघर, चकाई, हजारीबाग होते हुए रांची जाएगी वहीं यह बस देवघर 11:45 पहुंचेगी और 12:15 पर देवघर से यह बस रवाना हो जाएगी वही रात के 7:50 पर जब बस रांची पहुंच जाएगी वहीं दूसरी दिन यह बस सुबह सुबह 5:45 पर रांची से भागलपुर के लिए खुलेगी और यह बस 1:45 पर देवघर पहुंचेगी और देवघर से यह बस 1:59 पर खुलेगी और भागलपुर के लिए रवाना हो जाएगी और यह भागलपुर 6:30 पर पहुंच जाएगी।