बिहार से सटे राजस्थान बंगाल जैसे कई राज्यों के लिए अब बिहार से सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। आपको बता दूं कि इन राज्यों में जाने के लिए लोग अभी तक ट्रेनों और विमानों का सहारा लेते हैं। लेकिन अब आप बस के माध्यम से भी बिहार से सटे राज्य बंगाल सहित कई राज्यों के लिए बस रवाना हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि करीब करीब कुल 180 नई बसें चलाई जाएगी।
बताया जा रही अभी फिलहाल दो राज्यों के बीच 56 रूटों पर बसों की रिक्तियां निकली है। जिसकी स्वीकृति के लिए वाहन स्वामियों से आवेदन मांगी गई है। बिहार परिवहन आयुक्त कार्यालय के अनुसार बिहार से बंगाल के लिए 45 रूट चिन्हित किए गए हैं। जिसमें से 34 रूट पर करीब 116 बस है। जिसमें सुल्तानगंज से मालदा वाया कटिहार इसके अलावा भागलपुर से जुड़ी वाया दुमका वही मरहर से कोलकाता भाया धनबाद और पूर्णिया से कोलकाता वाया फरक्का और भागलपुर से दुर्गापुर वाया दुमका रूट पर सर्वाधिक बसों की रिक्तियां है।
छत्तीसगढ़ के लिए करीब 66 बसे चलाई जाएगी जिसमें से 28 रूट पर बसों का परिचालन निर्धारित है जिसमें से 22 रूट पर करीब 66 बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है जिसमें बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ से अंबिकापुर वाया रांची इसके अलावा अंबिकापुर से बोधगया वाया औरंगाबाद उसके अलावा पटना से जसपुर वाया रांची दरभंगा से कुनकुरी वाया रांची वही भागलपुर से कुनकुरी वाया रांची सिवान से बगीचा वाया अंबिकापुर और जयपुर से रागी भाया चैनपुर शामिल है।