ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से गर्मी की वजह से लोग अपने घर में रहने पर मजबूर हैं। वहीं अब बिहार के लोग और बिहार के किसान भी अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं और अगर आप भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दूं कि मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मानसून बिहार में जल्द ही एंट्री करने वाली है।

खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि हाल है मानसून 15 जून से एंट्री कर देगी इसके बाद बिहार के कई जिलों में बारिश होना शुरू हो सकती है। पटना में मानसून की बात करें तो बताया जा रहा है कि पटना 15 या 16 जून तक मानसून एंट्री कर सकती है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि भले ही मानसून कुछ दिन देर से बिहार में दस्तक दे रहा है लेकिन इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

उधर मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे के लिए बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है जहां पर बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us