बिहार में 12वी पास छात्राओं को मिलेगा 40 हजार रुपए, जाने अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया

0
1028

अगर आपने भी इस साल 12वीं की परीक्षा दी है, और बारहवीं का परिणाम आ चुके हैं, तो आप 25 हजार से 40 हजार पा सकते हैं। दरअसल आपको बता दूं कि बिहार सरकार अब 12वी पास  लड़कियों को सौगात दे रही है। यह सौगात मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर पास करने वाले सभी लड़कियों को दिया जाएगा बताया जा रहा है कि करीब 25 हजार से 40 हजार  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत छात्राओं को दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले, आपको बता दूं कि इस योजना के लाभ उठाने के लिए आपको बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है, इसके साथ साथ 12 वीं पास होना भी अनिवार्य है। वही जरूरी दस्तावेज की बात करें तो जरूरी दस्तावेज में आपको एक आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक की पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र और 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए।

अगर आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप बड़ी आसानी से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले आपको बिहार कल्याण का वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in पर जाना है इसके बाद आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बाल का माध्यमिक प्लस टू प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको अप्लाई बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा उस फॉर्म में सभी जानकारी आपको भरना है, उसके बाद आप सबमिट बटन दबा दें।

वही आपको यह भी बता दूं कि इस मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ बिहार में अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति, जनजाति की लड़कियां अगर फर्स्ट डिवीजन से इंटर पास करती है तो उन्हें 15000 अतिरिक्त मिलेंगे यानी कि उन्हें कुल 40000 मिल सकते हैं।