बिहार में शुरू हुआ देश का पहला एथेनॉल फैक्ट्री जहाँ पर मक्का-चावल से बनेगा एथेनॉल जानिए

0
4223

बिहार में लगातार बिहार के लोगों के द्वारा बिहार में ही ज्यादा से ज्यादा उद्योग धंधे लगाने को लेकर बिहार सरकार से मांग की जा रही है। इसी बीच जब से बिहार के नए उद्योग मंत्री पद पर शाहनवाज हुसैन आए हैं, तब से बिहार में उद्योग धंधे लगाने को लेकर एक के बाद एक कई पहल किये हैं। इसी बीच बिहार का पहला इथेनॉल फैक्ट्री सुरु हो चूका है। आपको बता दूं कि इस एथेनॉल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के जनता को समर्पित किया।

आपको बता दूं कि बिहार के पूर्णिया में शानदार एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण हो किया गया है, और आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस शानदार इथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। आपको बता दूं कि शानदार एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण बिहार के पूर्णिया के कृत्यानंद नगर के परोरा में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. के द्वारा कुल 105 करोड़ की लागत से इस ग्रीन फील्ड एथेनॉल प्लांट का निर्माण किया गया है।

आपको बता दूं कि इस एथेनॉल प्लांट के निर्माण होने से सीमांचल के किसानों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री से प्रतिदिन 65000 लीटर एथेनॉल उत्पादन होगा इसके अलावा यहां और मुर्गी दाने भी बनाए जाएंगे। इसके साथ-साथ इस फैक्ट्री में प्रतिदिन 2.5 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन हो सकेगा। वहीं एथेनॉल उत्पादन के लिए इस फैक्ट्री को प्रतिदिन 160 टन मक्का चावल की खपत होगी वहीं इससे किसान को सीधा लाभ मिलेगा।