अभी देखा जाए तो बिहार में ठण्ड का कहर जारी है। वही आपको बता दूँ की अभी राजधानी पटना सहित बिहार के कई ज़िलों में ठण्ड का कहर जारी है। वही दूसरी तरफ बिहार में ठण्ड को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। और उधर लोग घरो में रहने पर मजबूर है।
मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक मौसम ऐसी ही रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में लगातार गिरावट होगी। इससे ठंड का असर दिखाई देगा। बिहार में 48 घंटे तक घने कोहरे का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को दिन में सबसे कम तापमान समस्तीपुर के पूसा में 11.8 डिग्री और रात में अररिया के फारबिसगंज में सबसे कम पारा 7 डिग्री दर्ज किया गया है।