अभी पूरे देश में महंगाई अपने चरम पर है। जहां एक तरफ डीजल और पेट्रोल के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिससे हर रोज प्रयोग की वस्तु में के दामों में तेजी से उछाल देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अब घर बनाना भी लोगों के लिए आसान नहीं है। दरअसल आपको बता दूं कि सरिया सीमेंट गिट्टी सहित सभी घर बनाने की सामग्री की कीमतों में तेजी से उछाल देखी जा रही है। जिस वजह से अब लोगों को अपना आशियाना बनाना पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा हो गया है। लेकिन अब विहार में घर बनाना थोड़ा आसान हो चुका है। क्योंकि बिहार में अब सरिया और सीमेंट सहित कई सामग्री की कीमतों में गिरावट देखी गई है।
दरअसल आपको बता दूं कि अभी सरिया और सीमेंट के दाम में बड़ा गिरावट देखने आ गया है। जहां पर बताया जाए कि सीमेंट की कीमत 1 बोरी सीमेंट जहां पहले ₹450 मिलता था। वह अब ₹430 में मिलने लगा है। सीमेंट अलग अलग ब्रांड पर करीब करीब 10 से ₹20 तक की गिरावट देखी गई है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले 1 महीने में लगातार सीमेंट के दामों में गिरावट देखी जा रही है। जिस वजह से 40 से ₹60 की लगातार सीमेंट की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
आपको बता दूं कि घर बनाने में सरिया का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। वही पिछले कई महीनों से सरिया की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही थी लेकिन एक बार फिर से सरिया की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अब मई में 7000 से 8000 तक प्रति टन की कमी आई है। साल 2022 जनवरी में भवन निर्माण सामग्री की कीमत लगातार पांच बुलाई थी लेकिन एक बार फिर से इसमें कमी देखी जा रही है।