वैसे तो अभी बिहार में देश का सबसे शानदार निर्माण हो चुका है, जिसमें मुख्यतः बिहार म्यूजियम सभ्यता द्वार सहित कई बड़ी और शानदार निर्माण हो चुके हैं। जिसे पूरे देश में सराहा जा रहा है। इसी बीच अब बिहार में देश का सबसे बड़ा और हाईटेक साइंस सिटी का निर्माण अभी चल रहा है। यह देश का सबसे हाईटेक और शानदार सबसे बड़ा हाई साइंस सिटी होगा आपको बता दूं कि इसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
देश का सबसे बड़ा साइंस सिटी जो कि राजधानी पटना में इसका निर्माण हो रहा है। आपको बता दूंकि पटना के राजेंद्र नगर के मोइनुहलहक स्टेडियमके के बगल में इस एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। आपको बता दूं कि यह साइंस सिटी कुल 20.48 एकड़ में पहिला होगा इस शानदार साइंस सिटी का निर्माण बेंगलुरु की फ्लाइट एलीफेंट कंपनी के द्वारा किया जा रहा है।

एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण पर कुल 640 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। इसकी जानकारी खुद देते हुए बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने दी उन्होंने विधानसभा 4961 करोड रुपए बजट पेश किया इसी दौरान उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
आपको बता दूं कि इसके साथ-साथ बिहार के मुजफ्फरपुर में भी तारा मंडल और स्पेस रिसर्च सेंटर खोला जाएगा इसका निर्माण कार्य 2022 में पूरा कर लिया जाएगा ।इसको लेकर अभी प्रक्रिया प्रारंभ है, इसके निर्माण को लेकर स्थल का चयन किया जा रहा है, उधर स्पेस रिसर्च सेंटर खोले जाने को लेकर दिल्ली एवं स्पेस इंडियन समूह के विशेषज्ञ और अधिकारी को बुलाया गया है, और बताया जा रहा है, कि जून महीने में वह मुजफ्फरपुर का दौरा करेंगे इसके साथ-साथ आपको बता दूं कि मुजफ्फरपुर के अलावा गया और भागलपुर में भी तारामंडल का निर्माण शुरू है, तस्वीर Candyman व्लॉग।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भवन निर्माण विभाग 21वीं सदी के बिहार के सपने को साकार करने के लिये प्रयासरत है।
बापू टॉवर और साइंस सिटी के निर्माण से देश-प्रदेश के बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और विज्ञान को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। @NitishKumar pic.twitter.com/zEhOTY15so
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) March 24, 2022