देखा जाये तो बिहार में कई कॉलेज है लेकिन बिहार में अब तक एक भी फाेरेस्ट्री कॉलेज नहीं है। वही अब बिहार का पहला फाेरेस्ट्री कॉलेज बन कर तैयार हो चूका है और इस शानदार कॉलेज का उद्धघाटन भी जल्द किये जायेगा। इसका मतलब साफ़ है की अब बिहार के स्टूडेंट्स को पर्यावरण विज्ञान सहित वन से संबंधित डिग्री की पढ़ाई करने के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आपको बता दूँ की यह कॉलेज बेहद ही शानदार है और इस कॉलेज को बिहार के मुंगेर में कुल 105 एकड़ के जमीन पर इसका निर्मणा किया गया है। इस कॉलेज की खास बात यह भी है की यह कॉलेज बिहार के मुंगेर जिला में राज्य का पहला और देश का दूसरा वानिकी कॉलेज का भवन निर्माण 105 एकड़ जमीन पर किया गया है।
उधर र्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी के मुताबिक मार्च 2023 तक कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास फाइल गया हुआ है। इसका मतलब जल्द ही इसका उद्धघाटन भी कर दिया जायेगा।
आपको बता दूँ की मुंगेर का यह वानिकी महाविद्यालय पूरे बिहार में अनोखा होगा। काॅलेज न सिर्फ कृषि, पर्यावरण, शिक्षा आदि का केंद्र होगा, इसके साथ साथ आवास, क्लास रूम आदि बनकर तैयार हो गए हैं। प्रयोगशाला का निर्माण भी पूरा कर लिया गया। संभावना है कि अगले पांच से छह माह में वानिकी कालेज कृषि विवि, सबौर को हैंडओवर कर दिया जाएगा।