ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

बिहार में अभी फिलहाल कई नदी परियोजना पर काम किया जा रहा है। जिसमें एक नदी को दूसरे नदी से जोड़ने की परियोजना के साथ-साथ कई डैम परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। लेकिन बिहार में एक ऐसा डैम का निर्माण किया जा रहा है, जो कि बिहार में कुछ इस प्रकार का पहली बार डैम का निर्माण हो रहा है। दरअसल आपको बता दूं कि बिहार में पहली बार रबर डैम का निर्माण हो रहा है।

दरअसल आपको बता दूं कि बिहार में पहली बार इस डैम डैम का निर्माण बिहार के गया में किया जा रहा है। बिहार के गया जिले के फल्गु नदी पर इस रबर डैम का निर्माण किया जा रहा है। आपको बता दूं कि फल्गु नदी में केवल बरसात के समय ही पानी रहता है। वहीं सरकार का प्रयास है कि डैम निर्माण करके इस नदी में हर महीने पानी रहे इसी वजह से इस डैम का निर्माण फल्गु नदी पर किया जा रहा है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

आपको बता दूं कि फल्गु नदी पितृपक्ष मेला के लिए पूरी दुनिया भर में हिंदू श्रद्धालुओं के लिए माना जाता है। लेकिन पानी की कमी की वजह से काफी परेशानियों का सामना श्रद्धालुओं को करना पड़ता है। इसी को देखते हुए यहां पर रबर डैम का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस रबर डैम के निर्माण होने के बाद यहां पर हर महीने 2 फीट तक पानी रहेगा। उधर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने जानकारी देते हुए बताया कि फल्गु नदी में सतही जल का प्रभाव मानसून अवधि के कुछ भाग में नगण्य  रहता है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इसके निदान के लिए विष्णुपद मंदिर के निकट फल्गु नदी में डैम का निर्माण किया जा रहा है।

इसके साथ-साथ फल्गु नदी के तट को और भी आकर्षित किया जाएगा, आपको बता दूं कि रबड़ डैम के ऊपर फुटओवर ब्रिज के साथ-साथ तट सुरक्षात्मक कार्य भी किया जा रहा है। ताकि फल्गु नदी का घाट भी काफी सुंदर लगे इसके साथ-साथ उम्मीद की जा रही है कि इस रबर डैम का निर्माण इसी साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, तस्वीर काल्पनिक।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us