बिहार में देखा जाए तो अभी कई शानदार मेगा ब्रिज का निर्माण किया गया है और आने वाले समय में कई और शानदार मेगा ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। आपको बता दूँ की अब दो और मेगा ब्रिज का निर्माण किया जायेगा इसका रास्ता अब साफ़ हो चूका है। पथ निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस पुल और पहुंच पथ के लिए 86.12 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने के लिए 316.71 करोड़ रुपए मंजूर किये गये हैं। जिलों के द्वारा किसानों को मुआवजा भुगतान का कार्य किया जा रहा है।
14.520 किमी लम्बा होगा शेरपुर-दिघवारा पुल
पहला ब्रिज का निर्माण बिहार के शेखपुरा में किया जाएगा आपको बता दूँ की शेरपुर से सारण के दिघवारा तक छह लेन पुल बनेगा। वही आपको बता दूँ की इस ब्रिज का लंबाई 14.520 किलोमीटर का होगा। वही आपको बता दूँ की इसके निर्माण पर 4994.79 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
6.92 किलोमीटर लंबा बनेगा दीघा-सोनपुर पुल
वही दूसरा जिस ब्रिज का निर्माण किया जाना है उसको राजधानी पटना में ही किया जाएगा। आपको बता दूँ की इस ब्रिज का निर्माण पटना के जेपी सेतु के समानांतर बनने वाले पुल की लंबाई पहुंच पथ समेत 6.92 किलोमीटर होगी। इस ब्रिज के निर्माण पर कितना खर्च आएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।