बिहार में केंद्र सरकार के सहयोग से बनेगा 8 शानदार ब्रिज, जानिए किन किन जिलों को मिलेगा लाभ

0
751

बिहार में 17 मार्च को बिहार सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन नवीन ने वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के तहत 19 करोड़ 25 लाख का बजट पारित किया। जिसमें कई शानदार रोड परियोजना के बारे में उन्होंने विवरण दिया इसके साथ-साथ उन्होंने बिहार में बनने वाले करीब 8 पूल के बारे में उन्होंने विवरण दिया है, आपको बता दूं कि वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के लिए बिहार राज्य पथ निर्माण निगम ने बजट के मुख्य अंश पेश किए हैं जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार के सहयोग से 8 पुल का निर्माण होगा।

आपको बता दूं कि केंद्र सरकार के सहयोग से जिन आठ पुल का निर्माण किया जाएगा उसमें बक्सर में अतिरिक्त दो लेन पुल का निर्माण होगा। इसके अलावा गांधी सेतु के समांतर फोरलेन पुल का निर्माण फिलहाल किया जा रहा है। इसके साथ-साथ राजेंद्र सेतु के समांतर सिक्स लेन पुल का निर्माण होगा। इसके साथ-साथ मनिहार से साहिबगंज के बीच फोरलेन पुल इसका लाभ जेपी सेतु के समंदर दीघा से सोनपुर के बीच पुल का निर्माण होगा इसके साथ साथ पटना रिंग रोड के अंतर्गत दिघवारा से शेखपुर के बीच सिक्स लेन पुल का निर्माण होगा। विक्रमशिला सेतु पुल के समांतर पुल का निर्माण होना है।

इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा जिन तीन पुल का निर्माण वर्तमान में करा रही है उसमें मुख्यतः सुल्तानगंज से अगवानी घाट के बीच 1710.77 करोड़ की लागत से पुल निर्माण किया जा रहा है। जिससे 2022 के दिसंबर में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच मेगा पुल का निर्माण हो रहा है, जिसकी लागत 4988.40 करोड रुपए है। जिसे दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाएगा इसके साथ-साथ बख्तियारपुर से ताजपुर के बीच पुल का निर्माण हो रहा है जिसकी लागत करीब 2870.20 करोड़ है वहीं इस पुल का निर्माण का 2024 तक होने की उम्मीद है।

इसके अलावा आपको यह भी जानकारी यह बता दो कि 2005 से लेकर अब तक करीब करीब बिहार सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से 6210 पुल का निर्माण किया गया है बिहार सरकार की तरफ से जारी आगरा में यह भी साफ तौर पर बताया गया है कि इसमें से करीब 21 मेगा पूल वही 1771 अदद 60 मीटर लंबाई के है तथा 5018 पुल उससे कम लंबाई के हैं।