ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

अभी बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में कई सड़क परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है ताकि एक जिला से दूसरे जिला की कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो सके। इसी बीच आपको बता दूं कि इस साल करीब 10 शानदार सड़क परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों को बनने से राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों से कई शहरों की बेहतर कनेक्टिविटी हो पाएगी आपको बता दूं कि इन सड़कों की कुल लागत 8733 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

दरअसल आपको बता दूं कि सांसद एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एक प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि वर्तमान समय में 2022 से 2023 में बिहार में 8733.70 करोड़ के कई परियोजना पर काम किया जा रहा है और इसे इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। वही इन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन सड़कों का निर्माण इसी साल पूरा किया जाएगा। उसमें सीतामढ़ी से खगरिया, सीतामढ़ी से जयनगर से नरहिया, इसके अलावा गया से दाउदनगर, किशनगंज फ्लाईओवर ब्रिज, फारबिसगंज से जोगबनी, पिपराकोठी से मोतिहारी से रक्सौल सड़क सामिल है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

इसके अलावा आपको बता दूं कि इसी वर्ष पूरा होने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भोजपुर बक्सर एनएच 84 भी है जिसकी लागत करीब करीब 1722.35 करोड़ पर है जिसे दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाना है। वहीं इसके आलावा कोईलवर से भोजपुर सेक्सन की लागत 1257.20 करोड है और इसे भी दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us