बिहार में इन रूट पर दौड़ सकती है, वंदे भारत ट्रेन जानिए

0
1190

देश का पहला बंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन वाराणसी से दिल्ली के बीच और दिल्ली से कटरा के बीच अभी हो रहा है। वही आने वाले समय में देश के कई अन्य रूटों पर भी बंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी जोरों शोरों पर है। इसी के साथ-साथ आपको बता दूं कि बिहार को भी कई बंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात जल्द ही मिलेगा जहां पर बताया जा रहा है, कि बिहार के करीब 2 या 3 रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ होगा।

आपको बता दूं कि 10 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा चलाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें से एक ट्रेन सहरसा से बरौनी मुजफ्फरपुर समस्तीपुर होते हुए दिल्ली के लिए चलाया जा सकता है। आपको बता दूं कि पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से करीब करीब 10 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाना है।

वही आपको बता दूँ की अभी तक इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान निकलकर नहीं आया है, लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार यह बताया जा रहा है, कि बिहार के कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जाएगा। रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद बंदे भारत एक्सप्रेस इन रूट ट्रैन चलाया जा सकता है।

आपको बता दूँ कि बिहार में से चलाई जाने वाली यह ट्रेन बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें बताया जा रहा है, कि यह बंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जो किया जाएगा इसमें से करीब दो ट्रेन मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेगी सोनपुर रेल मंडल के सहरसा से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की बात की जा रही है, यह ट्रेन बरौनी समस्तीपुर होकर भी गुजर सकती है।