बिहार के 62 शहरों का होगा जीआईएस मैपिंग और प्रॉपर्टी सर्वे जानिए आपका शहर किस जोन में आएगा

0
379

नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिहार के 62 शहरों का जीआईएस यानी कि भौगोलिक सूचना तंत्र मैपिंग और प्रॉपर्टी सर्वे शुरू कर दी है। आपको बता दूं कि इस प्रॉपर्टी सर्वे और जीआईएस मैपिंग में बिहार के 62 शहर शामिल है। इन सभी 62 शहरों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है और इन सभी ग्रुप की लिस्ट भी जारी की गई है।

हालांकि अभी एजेंसी की तलाश शुरू की गई है इच्छुक एजेंसी 21 सितंबर को बीड खुलने से पहले तक विभाग में अपना प्रस्ताव जमा कर पाएंगे। उधर अधिकारियों के मुताबिक 62 शहरों की जीआईएस मैपिंग और प्रॉपर्टी सर्वे का काम ग्यारस समूह में बांटा जाएगा हर समूह में 4 से 7 शहर रखे गए हैं।

इन ग्रुप में बांटे गये शहर 

  • ग्रुप एक : कटोरिया, बौंसी, हरनौत, सरमेरा, रहुई, चंडी, अस्थावां
  • ग्रुप दो : परवलपुर, गिरियक, एकगंरसराय, नालंदा, पावापुरी
  • ग्रुप तीन : पालीगंज, गढ़नी, चौसा, ब्रह्मपुर, इटाढ़ी
  • ग्रुप चार : हाटा, कुदरा, रामगढ़, चेनारी, दिनारा, काराकाट, रोहतास
  • ग्रुप पांच : मुरौल, सकरा, बरूराज, मीनापुर, तुर्की, कुढ़नी, सरैया, माधोपुर सुस्ता
  • ग्रुप छह : लौरिया, मच्छरगांवा, जंदाहा, गोरौल, पातेपुर
  • ग्रुप सात : तारापुर, संग्रामपुर, असरगंज, सूर्यगढ़ा, चेवारा, शेखोपुरसराय
  • ग्रुप आठ : अलौली, परबत्ता, मानसी, बेलदौर
  • ग्रुप नौ : वजीरगंज, फतेहपुर, डोभी, इमामगंज
  • ग्रुप दस : खिजरसराय, बारूण, देव, रजौली, घोसी, काको, कुर्था
  • ग्रुप ग्यारह : मशरख, मांझी, कोपा, हथुआ