आने वाले समय में आपको गंगा नदी के ऊपर कई बड़े शानदार पुल का सौगात मिलेगा दरअसल आपको बता दूं कि बिहार में गंगा नदी के ऊपर ही कुल 8 पुलों का निर्माण होना है। वहीं इन 8 ब्रिज में से कई पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। जिसके बाद बिहार में आवागमन और भी बेहतर हो जाएगा, दरअसल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा था कि हम लोग बिहार में कई पुल के निर्माण करने जा रहे हैं। फंड की कोई कमी नहीं है।
अभी इन पुलों का हो रहा है निर्माण आपको बता दूं कि गंगा नदी पर अभी फिलहाल पांच शानदार पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सबसे पहला पुल है, कच्ची दरगाह से लेकर बिदुपुर पुल के बीज 5000 करोड़ की लागत से बन रहा सिक्स लेन पुल जो कि कुल 9.76 किलोमीटर लंबा यह केवल पर टिका हुआ बिहार का सबसे बड़ा पुल होगा इसे 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। वही दूसरा पुल सुल्तानगंज से अगवानी घाट के बीच बनाया जा रहा है, जो कि 160 मीटर लंबा इस पुल का कुल लागत 1770 करोड़ का है इसका निर्माण जून 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।
वही इसके साथ साथ राजेंद्र सेतु के समांतर ब्रज सिमरिया में रेल-सह-सड़क पुल का भी निर्माण अभी चल रहा है जिसकी लागत करीब करीब 1491 करोड़ बताई जा रही है। इसके साथ-साथ आपको बता दूं कि बख्तियारपुर से ताजपुर के बीच हुई 5.52 किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लागत 1599 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वही इस पुल के अलावा बक्सर से भोजपुर के बीच ढाई किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण किया जाता है।
इन ब्रिज का होगा निर्माण वही आपको बता दूं कि इसके अलावा तीन और पुल का निर्माण आने वाले समय में किया जाएगा। जिसमें कटिहार जिले में मनिहार से झारखंड के लिए उन्नीस सौ करोड़ की लागत से पुल का निर्माण 36 महीने में किया जाएगा। इसके अलावा विक्रमशिला सेतु के समंदर भी 4.5 किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण 1110 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके साथ साथ गांधी सेतु के समंदर में 5 किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण करीब 3000 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, काल्पनिक तस्वीर।