बिहार के गया जिला के किसान ने ब्लैक पोटैटो की खेती की है, जो चौतरफा चर्चा का केंद्र बन गया है। इस आलू की पहली खेती भी आ गई है। इस आलू को देख लोग जितने आकर्षित हो रहे हैं, इसके रेट के बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ गए हैं।
बिहार का यह किसान कुछ न कुछ नया करने की सोचते रहता है। गया के कृषक आशीष सिंह यूट्यूब देखते थे जहां उन्हें ब्लैक पोटैटो के बारे में जानकारी मिली। फिर उन्होंने अमेरिका से ब्लैक पोटैटो का बीज मंगवाया। अब उन्होंने 14 किलो बीज से खेती शुरू की।
उन्होंने गया के टिकारी प्रखंड के गुलरियाचक में ब्लैक पोटैटो के बीज लगाए थे। आशीष ने 10 नवंबर को बीज रोपाई की थी और चार महीने के बाद 13 मार्च को फसल की हार्वेस्टिंग हुई। पहली फसल के रूप में उन्होंने 120 किलो आलू का उत्पादन किया है। हालांकि, उन्हें आशंका 200 किलो आलू उत्पादन का था। मगर मौसम का प्रभाव पड़ा और फसल थोड़ा कम हुआ।
बता दें कि अमेरिका में ब्लैक पोटैटो की खेती पर्वतीय इलाके में होती है। बिहार के आशीष ने भी इसकी खेती शुरू कर नजीर पेश कर दी है। उनके इस पहल को देख बाकी किसान भी इस तरह की खेती करने का प्लान बना रहे हैं।
उन्होंने 1500 रुपये प्रति किलो बीज मंगवाया था। एक कट्ठा जमीन में इसे लगा दिया। अब उसे दूसरे किसानों को सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने 300 से 500 रुपये किलो के बीच इसकी बिक्री कर रहे हैं।