ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

बिहार की धरती एक बार फिर से ज्ञान का केंद्र बनने वाला है। आपको बता दूं कि अभी बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय का फिर से पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके साथ-साथ बिहार में कई और शानदार विश्वविद्यालय का निर्माण किए जा रहे हैं। बिहार में अब आपको रामायण विश्वविद्यालय देखने के लिए मिलेगा। आपको बता दूं कि इस रामायना विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 12 एकड़ जमीन को भी चिन्हित कर लिया गया है, और जल्द ही इस शानदार विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

दरअसल आपको बता दूं कि इस शानदार रामायण विश्वविद्यालय का निर्माण पटना के सुप्रसिद्ध महावीर मंदिर की तरफ से किया जाएगा। वहीं इस शानदार  विश्वविद्यालय का निर्माण बिहार के वैशाली जिला में किया जाना है। वही इस शानदार विश्वविद्यालय को खोलने के लिए महावीर मंदिर न्यास समिति ने बिहार निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2013 के अंतर्गत विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग को दे दिया है। इस विश्वविद्यालय में रामायण विश्वविद्यालय और व्याकरण की पढ़ाई पर विशेष बल दिया जाएगा। संस्कृत व्याकरण की पढ़ाई एवं महर्षि पाणिनि की अष्ट अध्याय, पतंजलि कृत, महाभारत से और काशी का की पढ़ाई इस विद्यालय में होगी।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

इस विद्यालय की खासियत की बात करें तो इस विश्वविद्यालय में मुख्य भवन के अलावा शैक्षणिक भवन का भी निर्माण होगा। इसके साथ-साथ सभी आधारभूत सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस रामायण विश्वविद्यालय  सभी तरह की खर्च प्रबंधन महावीर मंदिर न्याय समिति के द्वारा किए जाएंगे। उधर  इसकी जानकारी देते हुए आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि इस विश्वविद्यालय में 2024 से पढ़ाई शुरू किया जा सकता है, यह महावीर मंदिर द्वारा स्थापित एकमात्र विश्वविद्यालय होगा। काल्पनिक तस्वीर, सोर्स news18

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us