बिहार कृषि विभाग में निकलेगी बंपर बहाली जानिए पूरी जानकरी

0
7400

अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वह भी बिहार में रहकर तो यह खबर आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल आपको बता दूं कि बिहार में कृषि विभाग में बंपर बहाली जल्द ही शुरू होने वाली है। इसकी आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द ही प्रारंभ किया जा सकता है। अखबारों के अंसार बताया जा रहा है की प्रखंड कृषि पदाधिकारी और कृषि समन्वयक सहित कृषि विभाग में कई पदों पर बहाली होगी।

उधर इसकी जानकारी देते हुए कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि कृषि विभाग में कुल 2,667 पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है, जहां पर बताया जा रहा है कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी का 774 पद पर बहाली होगी, इसके साथ साथ सहायक निदेशक के पद पर करीब करीब 89 पदों पर बहाली किया जाना है।

जानकारी के लिए आपको बता दूं कि उधान सेवा यानी कि माली के पद के लिए 245 पद वही उद्यान लिपिक के 87 पदों का रोस्टर क्लियरेंस कर राज्य कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा भेज दी गई है। वही आपको बता दूँ की दूसरी तरफ इन सभी पदों के लिए बहाली की प्रक्रिया के लिए आवेदन योग अभ्यार्थी से जल्द ही ली जाएगी।