गर्मियों की छुट्टी की बात की जाए तो हम गर्मियों की छुट्टी में अपने नाना, नानी के यहां घूमने जाते हैं। वहीं कुछ लोग गर्मियों की छुट्टी में बिहार से बाहर किसी हिल स्टेशन या हिली एरिया में घूमते हैं। लेकिन आपको बता दूं कि बिहार का कुछ ऐसा भी खूबसूरत जगह है, जो कि नैनीताल, उत्तराखंड जैसे हिल स्टेशन को भी मात दे देता है। अगर आप इन तस्वीरों को देखेंगे या अगर आप बिहार के इन हिस्सों में जाएंगे तो आपको उत्तराखंड, मनाली जैसे राज्यों में होने का एहसास होगा।
दरअसल हम बात कर रहे है, बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के बारे में जी हां बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में सिर्फ खूंखार जानवर ही नहीं पाए जाते हैं, बल्कि यहां की खूबसूरती पूरी देश दुनिया में अपना महत्व रखता है। आपको बता दूं कि, बिहार का बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व अपनी पर्यावरण खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।
https://twitter.com/shivashish_m/status/1515279407694610433?t=A_M31yZy5HZE9AW5NUXOSw&s=19
आपको बता दूँ कि इस तस्वीर में जो खूबसूरत जगह है, दरअसल यह बिहार की वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के में स्थित जो कि रामनगर के पास है। यहां पर स्थित है, गोवर्धन हिल्स जहां पर आपको आकर एक अलग ही एहसास होगा। अब तक आपने ऐसी दृश्य फिल्मों या घर में तने कैलेंडर में देखा होगा। लेकिन आप यहां पर आ कर एक अलग ही एहसास करेंगे। आपको बता दूं कि यहां पर दोनों तरफ से बड़ी-बड़ी पहाड़ियां और जंगल है, वही इन पहाड़ियों के बीच से नदियां गुजरती है। जब नदी की धार पतली होती है तब यहां पर सैलानी जरूर आते हैं, और यह बेहद ही खूबसूरत होता है यहां की कई यूजर ने तस्वीर साझा करके इसकी जानकारी भी दी।