बिहार के जब से नए उद्योग मंत्री पद शाहनवाज हुसैन ने पद संभाला है तबसे बिहार में उद्योग धंधे में थोड़ी बहुत काम होता हुआ दिख रहा है। जहां पर बिहार के कई जिलों में उद्योग लगाने को लेकर दुनिया भर के उद्योगपति बिहार में अपना रुचि दिखा रहे हैं। इसी बीच अब बिहार में राज्य का तीसरा पशु आहार कारखाना लगभग बनकर तैयार हो गया है।
दरअसल आपको जानकारी कि बता दूं कि बिहार के खगरिया में राज्य का तीसरा पशु आहार कारखाना का निर्माण कर लिया गया है। आपको बता दूं कि यह पशु आहार कारखाना खगरिया जिला के महेशखूंटी में एनएच चौराहा के निकट इसे लगभग बना कर तैयार कर लिया गया है। इस पशु कारखाना का सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तीसरा सबसे बड़ा पशु आहार फैक्ट्री है। अभी इसे जल्द ही शुरू किया जा सकता है। खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि अगस्त महीने तक पशु आहार कारखाना चालू होने की उम्मीद है।
वही आपको बता दूं कि इस कारखाने के खुलने के बाद इसका सीधा तौर पर किसानों को लाभ मिलने वाला है। महेशखूंट एनएच 130 के किनारे इस पशु आहार कारखाना से मक्का उत्पादन करने वाले किसानों को इसका सीधा तौर पर लाभ मिलेगा। आपको बता दूँ कि यहां पर रोजाना 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन किया जाएगा। इससे पहले आपको बता दूं कि राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर से पशु आहार को मुहैया कराया जाता था। वही इस पशु आहार कारखाना के शुरू होने से अब खास तौर पर सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, बेगूसराय, भागलपुर, पटना, समस्तीपुर आदि जिलों को इसका सीधा तौर पर लाभ मिलेगा।