बिहारी भोजपुरी रैप गाना ‘हेलो कौन’ गाकर देश और दुनिया में वायरल हुई स्नेहा उपाध्याय जानिए

0
123

भारत में मनोरंजन के लिए आज बॉलीवुड के साथ-साथ कई अन्य इंडस्ट्री को भी लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, चाहे वह साउथ इंडस्ट्री हो या फिर मराठी इंडस्ट्री। आज लोगों को गाने सुनने के लिए किसी खास प्रकार के भाषा को जानना आवश्यक नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे लोग सुनते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneh Upadhya (@snehupadhyaofficial)

साल 2022 में वायरल हुआ कच्चा बादाम इसी का उदाहरण है जो कि बंगाली गाना होने के बाद भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहा। इसी प्रकार बिहार की भोजपुरी इंडस्ट्री भी आज एक ग्लोबल इंडस्ट्री बन चुकी है। भोजपुरी के गाने भी आज यूट्यूब पर ट्रेनिंग बने हुए होते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneh Upadhya (@snehupadhyaofficial)

इसी कड़ी में साल 2019 में रितेश पांडे के द्वारा गाया गाना ‘हेलो कौन’ को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया ने एक हिंदी भोजपुरी मिक्स रैप सोंग की नजर से सुना और रातों-रात वायरल हो गया। लेकिन क्या आप इस गाने को गाने वाली महिला के बारे में जानते हैं। तो आज हम आपको ‘हेलो कौन’ गाने से फेमस हुई स्नेहा उपाध्याय के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneh Upadhya (@snehupadhyaofficial)

जानिए कौन है ‘हेलो कौन’ गाने वाली स्नेहा उपाध्याय

स्नेहा उपाध्याय का जन्म 14 जुलाई 1999 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ। एक बेहद ही मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली स्नेहा उपाध्याय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा समस्तीपुर और दरभंगा से पूरी की जबकि उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पटना के प्रसिद्ध कॉलेज मगध महिला कॉलेज से पूरा किया। स्नेहा उपाध्याय को बचपन से ही एक्टिंग करने और सिंगिंग करने का शौक रहा इसके बाद उन्होंने कड़े संघर्ष कर भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में छोटे-मोटे रोल किए लेकिन साल 2019 उनके लिए एक यादगार साल रहा। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneh Upadhya (@snehupadhyaofficial)

रितेश पांडे के साथ ‘हेलो कौन’ गाना गाकर मिली पहचान

बता दें कि साल 2012 से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही स्नेहा उपाध्याय छोटे-छोटे रोल कर अपना जीवन चला रही थी। फिर साल 2019 में उन्होंने रितेश पांडे के साथ ‘हेलो कौन’ नामक गाना गाया। गाना रिलीज होने के साथ ही या सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो गया। घर घर में इस गाने को गुनगुनाए जाने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneh Upadhya (@snehupadhyaofficial)

इस गाने के बाद स्नेहा उपाध्याय की आवाज बिहार के साथ-साथ पूरे देश में मशहूर हो गई। अगर बात करें ‘हेलो कौन’ गाने के बारे में तो आज की तारीख में इस गाने पर 936 मिलियन से अधिक व्यू है जो अपने आप में भोजपुरी इंडस्ट्री का एक सुपरहिट गाना है। अपने गाने के लिए उन्हें 2019 में ही भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया और 2019 में ही उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा के साथ भोजपुरी फिल्म दिलबर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

4 साल की उम्र से ही संगीत सीख रही है स्नेहा उपाध्याय

बता दे कि स्नेहा उपाध्याय की रूचि एक्टिंग के साथ रात गायकी में भी है इसके लिए वह स्नेहा उपाध्याय ने चार साल की उम्र में ही संगीतकार अरुण पोद्दार से संगीत का प्रशिक्षण लेना शुर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने ग़ज़ल गायक माजिद हसन से भी संगीत में ट्रेनिंग ली। इसके आलावा उन्होंने इलाहाबाद के प्रयाग संगीत समिति से संगीत का अध्ययन किया। वही वर्ष 2011 में उन्होंने बिहार में होने वाले लोकप्रिय संगीत प्रतियोगिता में भाग लिया और उस प्रतियोगिता की विनर बनी। इसके बाद उन्हें वर्ष 2013 के टीवी रियल्टी शो “सुर संग्राम” में 12वें स्थान पर चुना गया था।