ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

बिहार में निर्माणाधीन बापू टावर के डिजाइन का प्रजेंटेशन हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखा गया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बापू टावर का डिजाइन बेहद आकर्षक और सुंदर है। यह टावर भावी पीढ़ी को राष्ट्रपिता बापू के विचारों से अवगत कराएगा।

बिहार जिसे बापू की सबसे भव्य प्रतिमा स्थापित करने का गौरव हासिल है। वहां शीघ्र ही बापू टावर का निर्माण पूर्ण होगा। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के याद में निर्माणाधीन 120 फीट ऊंचा बापू टावर का निर्माण जोरों शोरों से चल रहा है। सीएम नीतीश में बापू का डिजाइन देखा और निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डिजाइन को आकर्षक और सुंदर बताया है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

पटना के एक अन्ने मार्ग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भवन निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री के सामने बापू टावर के डिजाइन का प्रेजेंटेशन रखा। इस दौरान निर्माण कार्य के आर्किटेक्ट परियोजना की तमाम जानकारी और प्रोजेक्ट बैकग्राउंड से लेकर एक्जीविट डिजाइनिंग के बारे में सीएम को बताया।

मुख्यमंत्री ने टावर का डिजाइन देखने के बाद कहा कि इससे भावी पीढ़ी को उनके विचारों को समझने में सुविधा होगी। अगर 10 से 15 फीसदी लोग भी गांधी के विचारों को अपनाते हैं तो समाज में बदलाव आएगा। बापू ने सात सामाजिक पाप- विवेक के बिना सुख, सिद्धांत के बिना राजनीति, चरित्र के बिना ज्ञान, काम के बिना धन अर्जन, त्याग के बिना पूजा, मानवता के बिना विज्ञान और नैतिकता के बिना व्यापार की चर्चा की है।

बता दें कि बापू टावर का निर्माण पटना के गर्दनीबाग स्टेडियम में हो रहा है जिसकी ऊंचाई 120 फीट है। बापू को समर्पित यह टावर अन्य टावर से भिन्न है। स्टार में गांधी के चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी तमाम यादों के दर्शन होंगे। उनसे जुड़े संपूर्ण इतिहास की जानकारी होगी। टावर का निर्माण एरिया में हो रहा है। जबकि बगल में 5 एकड़ एरिया में पार्क का निर्माण हो रहा है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us