बिहार रोड की हालात बेहतर करने के लिए अब बिहार और केंद्र सरकार अब कई सड़क परियोजनाओं पर काम कर रही है। जहाँ पर कई बाईपास का निर्माण बिहार के कई ज़िलों में किया जा रहा है। इसी क्रम में अब बिहार को दो और बाईपास का सौगात मिला है, बताया जा रहा है की इन बाईपास के निर्माण होने के लोगो को जाम से निजात मिल पायेगा।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की बिहार के की राजधानी पटना से सटे पालीगंज में इस शानदार बाईपास का निर्माण किया जायेगा, आपको बता दूँ की हर रोज़ पालीगंज में लोगो को जाम का सामना करना परता है, और इस बाईपास के निर्माण होने से लोगो को जाम की समस्या से निजात मिल पायेगा। आपको बता दूँ की पालीगंजी में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जायजा भी लिया है, जहाँ पर उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया है की पालीगंज में कुल दो बाईपास का निर्माण होगा।
आपको बता दूँ की पालीगंज में जिन दो बाईपास का निर्माण होना है, उसमे पहला बाईपास पालीगंज बाजार से होते हुए यह बाईपास एनएच 69 में मिलेगा। वही दूसरा बाईपास पालीगंज अतौता से अकबरपुर तक होगा। वही इन बाईपास का निर्माण कुल 29 करोड़ की लगत से निर्माण किया जायेगा। आपको बता दूँ इन दोनों बाईपास का अगर निर्माण होता है, तो इससे पालीगंज बाजार में लोगो को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पालीगंज में दो बाईपास सड़कों का होगा निर्माण।
पथ निर्माण मंत्री ने एनएच का लिया जायजा।
नौबतपुर के लोगों को महाजाम से मिलेगी निजात।#BiharRoadConstructionDept pic.twitter.com/5mVeTk8gEz— RoadConst Dept Bihar (@RCD_Bihar) May 5, 2022