पटना गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक करते हैं तो एक बार जरूर पढ़ ले इस खबर को

0
286

क्या आप भी पटना के गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं या आप भी गांधी मैदान में अपने साथियों के साथ घूमने जाते हैं तो इस खबर को एक बार आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए। दरअसल आपको बता दूं कि गांधी मैदान राजधानी पटना के बीचों बीच स्थित है जो कि आम लोगों के लिए और पटना वासियों के लिए बेहद ही आकर्षित जगहों में से एक है।

दरअसल बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर बताया जा रहा है कि 8 से 10 जुलाई तक के लिए गांधी मैदान बंद रहेगा इस दौरान गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेंगे आम शहरी गांधी मैदान में न मॉर्निंग वॉक कर पाएंगे न इवनिंग वॉक।

दरअसल 9 से 10 जुलाई के बीच बकरीद है इसको लेकर स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के व्यापक तैयारी में जुट गया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद रखा गया है। आपको बता दूं कि बकरीद के मौके पर गांधी मैदान में बड़ी तादाद से लोग होते हैं इसी को देखते हुए बकरीद के मौके पर गांधी मैदान में नमाज पढ़ने जाएगी इसी को लेकर सुरक्षा को देखते हुए गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद की गई है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।