नीता अंबानी देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी है। नीता अंबानी ने खुद के दम पर अपनी पहचान स्थापित की है। नीता अंबानी अपनी खूबसूरती और लग्जरी लाइफ जीने के लिए जानी जाती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी अक्सर फैशन स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं।
नीता अंबानी की नेटवर्क तकरीबन 21000 करोड़ रुपये हैं। नीता अंबानी देश के सबसे रईस महिला के रूप में जानी जाती है। वह आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालकिन हैं। इसके अलावा नीता धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी भी सफल महिलाओं की फेहरिस्त में शामिल हैं।
वहीं, रिलायंस समूह के चेयरपर्सन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी 2,331 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। टीना कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की अध्यक्ष हैं। वह यंग आर्टिस्ट की आर्ट को खूब पसंद करती हैं।
सीरम इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला भी सेलिब्रिटी हैं। नताशा अक्सर चर्चा में रहती हैं। नाताशा मेट गाला 2022 में शिरकत की थीं। उनके लुक की चौतरफा चर्चा हो रही थी। मेट गाला में नाताशा गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। वह ग्लैमरस अरबपति पत्नियों में शामिल हैं।
सुधा मूर्ति देश के मशहूर बिजनेसमैन नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। नारायण मूर्ति इंफोसिस के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। सुधा ने अपने करियर की शुरुआत कंप्यूटर साइंटिस्ट के रूप में की थी। सुधा शिक्षिका और लेखक हैं। वह इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। इन्हें साल 2006 में भारत सरकार के द्वारा सामाजिक कार्यों हेतु मूर्ति को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री अवार्ड से नवाजा गया था।
बता दें कि किरण नादर ने एमसीएम में ब्रांड्स प्रोफेशन, एडवरटाइजिंग और कम्युनिकेशन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 70 वर्षीय किरण देश की सबसे धनी अरब। पति पत्नियों में से एक हैं। किरण टोटल 25,100 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन है। उन्होंने देश का पहला प्राइवेट आर्ट म्यूजियम की स्थापना की थी।