अगर आपको इस महीने बैंक के कई काम है तो इस खबर को आपको पूरी तरीके से पढ़ लेना चाहिए। दरअसल आपको बता दूं कि इस महीने यानी कि सितंबर में बैंक की कुल 13 दिनों के लिए बंद रहेगी। आपको बता दूं कि साल 2022 के नौवां महीना यानी कि सितंबर शुरू हो चुका है ऐसे में सितंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे इसकी जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कैलेंडर जारी करके इसकी जानकारी दे दी है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी कैलेंडर में बताया गया है कि सितंबर महीने में कुल 13 दिनों के लिए बैंक बंद रहेगी वहीं अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन को बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दूं कि अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर 18 दिनों के लिए बैंक बंद रहे थे। इस महीने देश भर में सितंबर में लगभग 6 दिन ऐसे हैं जब देश के ज्यादातर हिस्से में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक की छुट्टी पर अगर नज़र डाले तो आपको बता दूँ की 1 सितंबर, 2022 : गणेश चतुर्थी, 4 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश, 7-8 सितंबर, 2022 : ओणम पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद, 9 सितंबर, 2022 : इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक बंद, 10 सितंबर, 2022 : श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों अवकाश, 11 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश, 17 सितंबर, 2022 : विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड, बिहार, बंगाल में बैंक बंद, 18 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश, 21 सितंबर, 2022 : श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक, 24 सितंबर, 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों में अवकाश, 25 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश, 26 सितंबर, 2022 : नवरात्रि स्थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी वही अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर पूरी छुट्टी की लिस्ट देख सकते है।