हर किसी का लक्ष्य और वहां तक पहुंचने की उनकी यात्रा दूसरों से भिन्न होती है। मध्य प्रदेश पुलिस में नियुक्त डीएसपी संतोष पटेल का सफर भले ही कठिन रहा है लेकिन उनका लक्ष्य उतना ही खूबसूरत है। संतोष पटेल ना केवल सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं, बल्कि अब तक जहां भी नियुक्त रहे हैं, वहां के आम लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के निवासी संतोष पटेल ट्विटर पर अपनी सक्सेस स्टोरी और लाइफ के अपडेट्स वीडियो के जरिए साझा करते रहते हैं। स्कूल की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद उन्होंने सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग कंप्लीट की थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी से पहले ही उनकी रुचि पढ़ाई-लिखाई में नहीं थी। उस वक्त पढ़ाई में उनका थोड़ा सा भी मन नहीं लगता था इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्हें अधिक पैसे कमाने की जिज्ञासा होने लगी थी। हालांकि कुछ वक्त ब्रेक के बाद वह फिर से पढ़ने लगे थे।
3 अगस्त 2015 को एमपीपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की थी और अगले ही साल यानी 2016 के अक्टूबर महीने में वे डीएसपी पद के लिए चयनित हो गए थे। इससे यह स्पष्ट मालूम होता है कि उन्होंने यह सरकारी नौकरी की अपनी प्रिपरेशन में किसी तरह की कमी नहीं होने दी थी।
#HappyHoli2023 अपने गाँव तो नहीं जा पाए लेकिन पुलिस ड्यूटी के दौरान हमारी होली चलती फिरती दुआओं से भरपूर रही। Women का मतलब wing of men होता है न कि Weakness of men…#नारी_शक्ति #InternationalWomensDay pic.twitter.com/fRwnMarC1q
— Santosh Patel DSP (@Santoshpateldsp) March 8, 2023
संतोष पटेल ग्वालियर में डीएसपी के पद पर नियुक्त हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब एल्बा जिसमें वह अपनी मां के साथ खेत में बैठे हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों स्थानीय भाषा में बात करते हुए नजर आए। डीएसपी बेटा अपनी मां से खेती-बाड़ी छोड़ उनके साथ शहर में रहने को कहता है, लेकिन वह इंकार कर देती है। वह खेती के जरिए दो-चार-दस हजार कमा लेती है।