राजधानी पटना से शुरू हुआ ग्रेजुएट चाय वाली बीते कुछ दिनों में खूब सुर्खियां बटोरी है। ग्रेजुएट चाय वाली यानी कि प्रियंका की हौसला और साहस की वजह से लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दूं कि राजधानी पटना में पटना विमेंस कॉलेज के सामने से शुरू करने वाली ग्रेजुएट चाय वाली आज अपने मेहनत के बदौलत अपना स्टॉल लगा दी है। आपको बता दूं कि ग्रेजुएट चाय वाली अभी अपना स्टॉल पटना के एसकेपूरी में लगाई है।
वहीं दूसरी तरफ ग्रेजुएट चाय वाली के साहस और लगन को देखते हुए अब उनके तरफ बड़े बड़े सुपरस्टार भी उनके मेहनत और लगन से प्रभावित हो रहे हैं। आपको बता दूं कि पिछले दिनों भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चाय वाली से मिलने पहुंची अक्षरा सिंह को देखने चाय की दुकान पर भीड़ लग गई एक तरफ लोग सेल्फी लेने के लिए लाइन में लगे थे। दूसरी ओर भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह प्रियंका यानी कि ग्रेजुएट चाय वाली से बात की अक्षरा सिंह में हौसला बढ़ाया और खूब उनकी तारीफ की।
दूसरी तरफ अक्षरा सिंह अपने हाथों में एक कप चाय भी ली और चुस्की लेते हुए प्रियंका से बात करती रही अक्षरा सिंह चाय के बदले प्रियंका को ₹2100 देने लगी। हालांकि प्रियंका ने उस पैसे को लेने से इंकार कर रही थी लेकिन अक्षरा सिंह ने कहा कि यह आशीर्वाद है। फिर प्रियंका ने उस पैसे को स्वीकारा। उधर अक्षरा सिंह ने कहा कि बिहार की लड़कियां बल्कि हर लड़कियों को इतना भरोसा रखना चाहिए और इतना ही डट कर अपने आप के लिए खड़े भी होना चाहिए। उधर प्रियंका बताती है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि मैम आएंगी ।