गाँधी सेतु का दोनों लेन का निर्माण पूरा, जानिए कब तक शुरू होगा सकता है, पूर्वी लेन पर परिचालन

0
12999

एक लंबे इंतजार के बाद गांधी सेतु का दोनों लेन पर अब गाड़ियां फर्राटा दौड़ेगी, दरसल आपको बता दूँ की गाँधी सेतु का दोनों लेन अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि गांधी सेतु का दोनों लेन अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है, आपको बता दूं कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला गांधी सेतु जिसे बिहार का लाइफ लाइन भी कहा जाता है, जहां से हर रोज लाखों गाड़ियां गुजरती है।

अभी फिलहाल आपको बता दूं कि गांधी सेतु का एक लेन पर अभी परिचालन शुरू है, वहीं दूसरी लेन अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है। वही खबरों में बताया जा रहा है कि इस गांधी सेतु का पूर्वी लेन लोकार्पण अगले हफ्ते किया जा सकता है। हालांकि अब तक इस पर कोई अधिकारिक बयान निकलकर नहीं आया है, लेकिन खबरों के अनुसार बताया जा रहा है, कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।

आपको बता दूं कि 5.575 किलोमीटर लंबा इस गांधी सेतु को विशेष डिजाइन के तहत इसका निर्माण किया गया है जो अपने आप में बेहद ही शानदार है। अब गांधी सेतु का लगभग दोनों लेन अब बनकर तैयार हो चुका है। वही आपको बता दूँ कि 2021 को पश्चिमी लेन को शुरू किया गया था। वही पूर्वी लेन को अब जल्द ही शुरू किया जाएगा दोनों लेंगे बनाने में कुल 1383.4 करोड रुपए खर्च आए हैं।

उधर महात्मा गांधी सेतु पुल के बगल में एक और शानदार फोरलेन पुल बनाने का कार्य शुरू किया गया है, जो की महात्मा गांधी सेतु के समांतर बन रहे नए फोरलेन पुल का निर्माण 2024 तक किया जाना है। वहीं इस शानदार पुल के निर्माण होने के बाद बताया जा रहा है कि कुल 8 लेन का पुल बनकर तैयार हो जाएगा जिससे पटना से हाजीपुर के बीच लोगों को कुल आठ लेन का  पूल का सौगात मिलेगा। जिससे लोगों को जाम ही समस्याओं का सामना बिल्कुल भी नहीं करना पड़ेगा।