बिहार के पटना से सटे दानापुर के आगे शेरपुर से छपरा के दिघवारा के बीच गंगा नदी पर एप्रोच व 14.52 किमी छह लेन पुल का निर्माण 2026 पूरा हो जायेगा। इससे पटना का सारण से डायरेक्ट संपर्क हो जायेगा।
इस पुल के बनने से सारण, गोपालगंज और सिवान से पटना की दूरी बहुत कम हो जायेगी और एक नया वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। इसके लिए ठेक एजेंसी के चयन हेतु बीते दिनों फाइनांसियल बिड खुला। इसमें सबसे कम राशि पर एप्रोच व पुल निर्माण का प्रस्ताव एसपी सिंगला ने दिया।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एप्रोच व करीब 14.52 किमी लंबी पुल निर्माण की अनुमानित लागत 4994.79 करोड़ रुपये थी। एसपी सिंगला कंपनी ने इसे 3012.27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सौंपा है। इसी माह एसपी सिंगला को काम हेतु आधिकारिक जिम्मा मिलने की ऐलान होने की उम्मीद है। इसके लगभग साढ़े तीन साल में पुल बनना है।

सूत्रों के मुताबिक, एनएचएआइ ने फाइनांसियल बिड में सात कंपनियों ने हिस्सा लिया। उसमें पांच कंपनियों को योग्य बताया गया, लेकिन सबसे कम खर्च पर पुल बनाने का प्रस्ताव देने वाली कंपनी एसपी सिंगला का सलेक्शन किया गया। इपीसी मोड पर इसका निर्माण होगा। एसपी सिंगला ने इस पुल का एप्रोच व निर्माण हेतु 3012.27 करोड़ में करने का प्रस्ताव सौंपा है।