अभी बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व बिहार के वाल्मीकि नगर में स्थित है जो कि पूरे देश में मशहूर है आपको बता दूँ कि बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व बिहार बेहद ही आकर्षित है। लेकिन अब जल्द ही बिहार को दूसरा टाइगर रिजर्व का सौगात इसी साल के अंत तक मिलने की संभावना है। जिसके बाद बिहार में दो टाइगर रिजर्व हो जाएगा आपको बता दूं कि यह दोनों टाइगर रिजर्व टूरिज्म के लिहाज से बेहद ही खास होगा।
दरअसल बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व बिहार के कैमूर में होगा। कैमूर वन अभ्यारण को इस साल टाइगर रिजर्व का सौगात मिलेगा। दरअसल आपको बता दूं कि राज्य में बीटीआर के बाद दूसरा टाइगर रिजर्व या होगा इसके लिए पिछले महीने केंद्रीय टीम ने कैमूर वन क्षेत्र का दौरा कर आबादी और जंगल की जानकारी मिली है। जहां पर बताया जा रहा है कि इसके लिए जंगल की हिस्से की जानकारी ली गई थी।
अब उमीद की जा रही है कि जल्द ही केंद्रीय टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद बिहार सरकार की तरफ से टाइगर रिजर्व के लिए अंतिम प्रस्ताव केंद्र को भेजी जाएगी। जिसके बाद बताया जा रहा है कि मंजूरी मिलने के बाद बिहार का यह दूसरा टाइगर रिजर्व आम लोगों के लिए जल्द ही खोला जाएगा।
उत्तर खबरिया भी निकल के आ रही है कि कैमूर वन्य अभ्यारण को इको टूरिज्म के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय संरक्षण पदाधिकारी एनटीटी के द्वारा गठित टीम ने यहां का दौरा किया था। वही आपको बता दूं कि टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद इस क्षेत्र में रोजगार की संभावना बढ़ेगी और लोगों को रोजगार मिल सकेगा।