ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य जिलों की रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए कई रोड और ब्रिज परियोजना पर काम किया जा रहा है। वही इस परियोजना पर आने वाले समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इसके साथ ही अब बिहार में कई ऐसे फोरलेन परियोजना है जिसका काम इसी साल के अंत तक पूरा हो जाएगा और इस पर फर्राटा गाड़ियां दौड़ने लगेगी।

Demo Pic

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है, कि केंद्रीय की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के तीन फोरलेन का काम जल्दी पूरा हो जाएगा, जिसमें से पटना से गया के बीच बन रहे पटना गया डोभी फोर लेन को मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा, वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी कहा कि कोइलवर से भोजपुर और बक्सर के बीच कोईलवर-भोजपुर-बक्सर फोरलेन  ब्रिज और बख्तियारपुर से मोकामा फोरलेन ब्रिज इसी साल के अंत तक पूरा हो जाएगा, इसका मतलब साफ है कि साल के अंत तक इन दोनों फोरलेन रोड पर फर्राटा गाड़िया दौड़ने लगेगी।

आपको जानकारी के लिए यह भी बता दूं कि गया डोभी फोर लेन सड़क का निर्माण 660 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, वही इस फोरलेन रोड का निर्माण करीब करीब अब तक 27 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिस पर कुल 22% राशि खर्च हो चुका है।  इसके अलावा मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी जानकारी दी है कि आरा मोहनिया फोर लाइन की भौतिक प्रगति 40% हो चुका है, वहीं इसी क्रम में उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कोइलवर से भोजपुर फोरलेन सड़क जिसे 825 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसका कार्य 80% पूरा हो चुका है और इस साल के अंत तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और इस पर गाड़ियां फर्राटा दौड़ने लगेगी।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us

https://twitter.com/patnanewslive/status/1504425654892531712?t=zgS5GDurfI5KMshL4xL5PA&s=19

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े
WhatsApp (Bihar Special) Join Now
Google News Follow Us