इस तारीख से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने दी जानकारी, शेयर की ये तस्वीरें

0
149

देश में जल्द ही पटरी पर बुलेट ट्रेन चलेगी। अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर काम तेजी से जारी है। देश के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन की परियोजनाओं से जुड़े कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट का काम चौबीसों घंटे और 365 दिन किया जा रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तस्वीरें शेयर कर बुलेट ट्रेन के परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बुलेट ट्रेन का कार्य 24 घंटे और सातों दिन चल रहा है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी: पियर्स 153.88 कि.मी (+0.40 किमी), 25 फरवरी: पियर्स 153.48 कि.मी (+0.60 किमी), 24 फरवरी: पियर्स 152.88 कि.मी (+0.56 किमी) और 23 फरवरी: पियर्स (Piers) 152.32 कि.मी (+0.52 किमी) का विस्तार हुआ है।

नेशनल हाई-स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जून 2026 तक बुलेट ट्रेन का ट्रायल होगा और अगस्त 2027 से देश में बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी।

बता दें कि अहमदाबाद से मुंबई तक कॉरिडोर की टोटल लंबाई 508 किलोमीटर है, जिसका 348 किमी एरिया गुजरात में है और बाकी 156 किमी महाराष्ट्र में है। वहीं शेष चार किमी का हिस्सा दादरा नगर हवेली में है। अहमदाबाद से मुंबई तक की यात्रा में टोटल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें आठ स्टेशन गुजरात में और बाकी के चार महाराष्ट्र में होंगे।