गर्मी की छुट्टी में अक्सर हम प्लान करते हैं बिहार से बाहर जाने का लेकिन इस गर्मी आप बिहार के कई खूबसूरत और शानदार जगह पर घूम सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे बिहार के वह शानदार और खूबसूरत जगह के बारे में जहां पर आप इस गर्मी की छुट्टी पर छुट्टियां मना सकते हैं। आप इस शानदार और खूबसूरत जगह पर शायद कभी नहीं गए होंगे और ना ही आपने इस खूबसूरत जगहों के बारे में नाम सुना होगा।
अपनी अब तक कई झरनों के बारे में सुना होगा आपने कई खूबसूरत झरने अपने टीवी या तो दीवार पर टंगी कैलेंडर में जरूर देखा होगा। वहीं अगर बिहार में झरनों की बात की जाए तो आपने कुछ ही झरनों के नाम आपके जेहन में आएंगे। लेकिन अगर आपको झरना का वास्तव में उसकी खूबसूरती का एहसास करना है तो आप मांजर कुंड जरूर जाए। आपको बता दूं कि कैमूर की पहाड़ियों में 3 किलोमीटर की परिधि में अवस्थित मांजर कुंड जो बिहार के प्रमुख जलप्रपात में से एक है। यह बेहद खूबसूरत जलप्रपात है जो कि देखने में बेहद ही खूबसूरत है यहां आकर आपको यह एहसास नहीं होगा कि आप बिहार में ही है।
ओढनी डैम बिहार का ओढनी डैम अभी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर लोग वेडिंग शूट करवाने आजकल खूब आ रहे हैं। आपको बता दूं कि ओढनी डैम को अभी विकसित ही किया जा रहा है। लेकिन यह थोड़ी समय बाद इसे पूरा कर लिया जाएगा वही आपको बता दूं कि यह ओढ़नी डैम बेहद खूबसूरत है जहां पर आपको कई तरह की सुविधा देखने के लिए मिलेगा जैसे कि नौका विहार सहित कई सुविधा आपको देखने के लिए मिलेगा। वही यह डैम बिहार के बांका जिले का एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल आप भी इस गर्मी के मौसम में ओढनी डैम जाकर आप अपना वक्त जरूर बिता सकते हैं।
वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व आपने वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व का नाम जरूर सुना होगा लेकिन अब बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व अब पूरी तरह से बदल चुका है। जहां पर आपको कई खूबसूरत जगह देखने के लिए मिलेगा आपको बता दूं कि यहां पर एक पाथ-वे का निर्माण किया गया है। जहां से आप हिमालय के पहाड़ी को भी देख सकते हैं, और नदी किनारे यह पाथवे बेहद ही खूबसूरत जगह है। इसके साथ यहाँ आपको जंगल के बीचो-बीच हैंगिंग ब्रिज देखने के लिए मिलेगा। अलग-अलग प्रजातियों के आपको जानवर भी देखने के लिए मिलेंगे। आपको बता दूं कि यह बाल्मीकि नगर टाइगर चंपारण में स्थित है यहां जाकर आप गर्मियों की छुट्टी बड़े आराम से माना सकते हैं, तस्वीर मनमोहन, गिरिराज।