बॉलीवुड के स्टार एक्टर सतीश कौशिक का पिछले दिनों निधन हो गया है। उनकी मौत ने सभी को मायूस कर दिया है। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन की मनहूस खबर दिल अजीज दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। सतीश कौशिक अपने पीछे करोड़ों रुपए की संपत्ति और हंसता-खेलता परिवार छोड़कर चले गए हैं।
View this post on Instagram
अभिनेता सतीश कौशिक ने बॉलीवुड जगत में एक लंबा वक्त गुजारा था। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर मौसम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह प्रोड्यूसर और एक्टर दोनों थे। उन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों लोगों का दिल जीता था। सबके चेहरे पर रौनक लाने वाले सतीश इस दुनिया से चल बसे। उनकी मौत ने सभी को मायूस कर दिया है। किसी को भरोसा नहीं हो रहे हैं कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका के लिए वे बेशुमार संपत्ति छोड़कर गए हैं।
View this post on Instagram
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक मिटाने वाले सतीश कौशिक ने पूरी शिद्दत के साथ अपना काम किया। चाहे अभिनय करना हो या फिर फिल्म का निर्देशन करना। उन्होंने अपनी काबिलियत के बदौलत करोड़ों की संपत्ति बनाई। कहा जाता है कि वर्ष 2023 में उनकी टोटल नेट वर्थ 40 करोड़ रुपये थी।
बता दें कि सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त बनाए थे। दिग्गज अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे उनके जिगरी दोस्त थे। तीनों एक-दूसरे के लिए जान छिड़कते थे। उम्र के इस पड़ाव में भी वह फिटनेस पर खूब ध्यान देते थे। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्सरसाइज करते हुए अपनी वीडियोज साझा करते थे।